Skip to main content

Top 05 Current Affairs with Details 06 December 2018

वर्ष 2018 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की विवरण सहित पूरी सूची👇🏻*_

_साहित्य अकादमी द्वारा 05 दिसंबर 2018 को वर्ष 2018 के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. साहित्य अकादमी पुरस्कार-2018 के लिए 24 लेखकों को चुना गया है. इस बार सात कविता-संग्रहों, छह उपन्यासों, छह कहानी संग्रहों, तीन आलोचनाओं और दो निबंध संग्रहों का चयन प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है._

_हिन्दी में लेखिका चित्रा मद्गल को उनके उपन्यास ‘पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जबकि अंग्रेजी में अनीस सलीम को उनके उपन्यास ‘ द ब्लाइंड लेडीज़ डीसेंडेंट्स’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा._

 

_*फोर्ब्स ने इंडिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 सितारों की सूची जारी की👇🏻*_

_बिजनस पत्रिका फोर्ब्स ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी इंडिया के 100 उन सितारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है. फोर्ब्स मैगजीन ने 04 दिसंबर 2018 को यह लिस्ट जारी की है. इस सूची में सलमान खान लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं._

_सलमान खान ने 01 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 253.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. सलमान खान ने क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई है. फोर्ब्स इंडिया की इस लिस्ट में सितारों की 1 जून 2016 से लेकर 1 जून 2017 तक की कमाई को शामिल किया गया है. फोर्ब्स की सूची में सेलिब्रिटीज की रैंकिंग दो आधार पर आंकी गई है. पहला तो विज्ञापन और फिल्मों के जरिए होने वाली आय और दूसरा उनका फेम (प्रसिद्धि)._

 

_*❄इतिहास में पहली बार नासा का ओसीरिस-रेक्स यान क्षुद्रग्रह बेन्नू पर पहुंचा👇🏻*_

_नासा का महत्वकांक्षी यान ओसीरिस-रेक्स (OSIRIS-Rex) 03 दिसंबर 2018 को लगभग दो वर्ष की यात्रा के बाद क्षुद्र ग्रह (asteroid) बेन्नू पर पहुंचा. ओसीरिस-रेक्स ने यहां पहुंच कर हीरे के आकार की एक चट्टान का चित्र लिया तथा उसे धरती पर भेजा._

_यह अंतरिक्ष यान आने वाले दिनों में 31 दिसंबर तक को बेन्नू की कक्षा के चारों ओर चक्कर लगाएगा. गौरतलब है कि अभी तक कोई भी अंतरिक्ष यान इस तरह के एक छोटे से क्षुद्रग्रह की कक्षा तक नहीं पहुँच पाया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, बेन्नू एक खगोलीय समय कैप्सूल के समान है._

 

_*❄वैज्ञानिकों ने एक नया यूनिवर्सल कैंसर टेस्ट विकसित किया👇🏻*_

_वैज्ञानिकों ने एक नया यूनिवर्सल कैंसर टेस्ट विकसित किया है जो हर तरह के कैंसर का पता लगाने में सक्षम है. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह टेस्ट डीएनए की संरचना पर आधारित है. यह 10 मिनट के अंदर कैंसर और उसके प्रकार का पता लगा सकता है._

_टेस्ट में सोने के कणों का इस्तेमाल किया गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक कैंसर का डीएनए सोने के कणों की ओर ज्यादा आकर्षित होता है. यह टेस्ट बहुत सस्ता है जिसे आसानी से किया जा सकता है. हालांकि, इस टेस्ट पर अभी काम चल रहा है. यह रिसर्च ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. इसे नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है._

 

_*❄आरबीआई द्वारा एमएसएमई समिति बनाए जाने की घोषणा👇🏻*_

_भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 05 दिसंबर 2018 को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के आर्थिक व वित्तीय स्थायित्व के लिए कारणों की पहचान करने और लंबी अवधि के समाधान प्रस्तावित करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने की घोषणा की._

_इसके अतिरिक्त आरबीआई ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से एमएसएमई के लिए बैंकों द्वारा फ्लोटिंग ब्याज दर के लिए एक नया बाह्य बेंचमार्क बनाया जाएगा. यह क्षेत्र के विनियमन और पर्यवेक्षण को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है. एमएसएमई क्षेत्र के आर्थिक व वित्तीय स्थायित्व के लिए कारणों की पहचान करने और लंबी अवधि के समाधान प्रस्तावित करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा._

Comments