Skip to main content

10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

♦♦♦  ⚜🕉⚜  ♦♦♦


*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 10 जनवरी 2020*
               *शुक्रवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा-24:52 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* आद्रा-14:49 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* विष्टि-13:48 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* एन्द्र-16:45 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 17:17
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 11:10 से 12:28
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄अवधि* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 24:52 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , पौष पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , माघ स्नान प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 13:43 तक , सर्वार्थसिद्धियोग 14:49 से सूर्योदय तक , गुरु पूर्व में उदय 07:32 पर ,उपच्छायी चन्द्रग्रहण (22:37 से 26:42 तक , विद्वानों के अनुसार उपच्छायी चन्द्रग्रहण में सूतक नहीं लगता है ) , श्री शाकम्भरी जयन्ती , ताकशंद समझौता दिवस व विश्व हिन्दी दिवस ।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी प्रतिपदा 22:42 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ कृष्णपक्ष प्रारम्भ , सूर्य उत्तराषाढ़ा में 19:34 पर , बुध उत्तराषाढ़ा में 10:58 पर , श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस , श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस , श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस , श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस व 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मार्थं जीवलोकेऽस्मिन्*
      *को  न  जीवति  मानवः ।*
*परं   परोपकारार्थं   यो*
      *जीवति   स  जीवति  ॥*
*अर्थात्👉*
       _इस जीवलोक में स्वयं के लिए कौन नहीं जीता ? परंतु, जो परोपकार के लिए जीता है, वही वास्तव में जी रहा है ।_
🌹

*10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1616 - ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
1731- चार्ल्स फर्नाइस को पीयाकेन्ज़ा का राजा बनाया गया।
1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
1836 - प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर काछ विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1838 - लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग द्वारा नष्ट हो गया।
1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।
1863 - लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।
1910- पहली एयर मीट हुई।
1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।
1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।
1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
1946 - लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1954 - ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
1966 - ताशकंद समझौता : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खां की लंबी बातचीत के बाद ही ताशकंद समझते पर हस्ताक्षर (रूस) में ।
1972 - पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।
1991 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।
1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।
2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।
2002 -  इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।
2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
2008 - कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया। 
2008 - विदेश रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2008 - इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।
2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।
2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
2013 - पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।
2019 - Boxing : छह वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने वाली मैरी कॉम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचीं।
2019 - विवाद के बीच CBI चीफ आलोक वर्मा हटाए गए, नागेश्वर राव को फिर मिली जिम्मेदारी।

*10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1886 - जॉन मथाई, भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।
1894 - पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक।
1908 - पद्मनारायण राय - हिन्दीछ के निबन्धकार और साहित्यकार।
1933 - गुरदयाल सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार।
1937 - मुरली देवड़ा - भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1940 - के. जे. येसुदास - भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।
1949 - अल्लू अरविन्द, फ़िल्मछ निर्माता ।
1950 - सुचित्रा भट्टाचार्य - एक भारतीय उपन्यासकार थीं।
1974 - ऋतिक रोशन, भारतीय अभिनेता।
1985 - दृष्टि धामी - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ।
1994 - ज़ोया अफ़रोज़ - एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।

*10 जनवरी को हुए निधन👉*

1692 - जाब चार्नोक - कलकत्ता के संस्थापक।
1967 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
1969 -सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक।
1994 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
 
*10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री शाकम्भरी जयन्ती (पौष पूर्णिमा)।
🔅 ताकशंद समझौता दिवस ।
🔅 विश्व हिन्दी दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...

Delhi Districts Map, Districts of Delhi

There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi  5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi  11 West Delhi

05 नवम्बर 2018

*_💐आपको सपरिवार , समित्रगण , ससम्बन्धीगण धनत्रयोदशी / धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ जी।💐_*         *पञ्चांग-मुख्यांश*      *📝आज दिनांक 👉*         *📜 05 नवम्बर 2018 *                *सोमवा...