नगा जनजातियाँ
नगा जनजातियाँ नगालैंड, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में निवास करती हैं तथा इनका संबंध इंडो-मंगोलाॅयड प्रजाति से है।

मुख्य नगा जनजातियाँ:
प्रत्येक नगा जनजाति कई वंशों में विभाजित है, कुछ मुख्य नगा जनजातियाँ हैं- अंगामी, चांग, कोन्याक, फोम्स, पोचुरी, संगमा, सेमा, कुकी, चखेसंग, लोथा, रेंगमा, ज़ेलिंग।
भाषा एवं संस्कृति:
नगा जनजातियों में प्रत्येक जनजाति की अपनी भाषा और सांस्कृतिक विशेषताएँ हैं। ये अधिकतर नागामी भाषा में संवाद करते हैं जो असमिया, बंगाली और हिंदी का मिश्रण है।
नगा जनजातियों की 60 प्रकार की बोलियाँ हैं जिनका संबंध चीनी-तिब्बती भाषाओं से है।
व्यवसाय एवं आहार:
इनका मुख्य व्यवसाय कृषि, पशुपालन व मुर्गीपालन है और ये झूमिंग कृषि करते हैं।
ये अधिकांशतः नग्नावस्था में घूमते हैं। इनका मुख्य आहार सब्जी, मछली, मांस के साथ-साथ चावल व बाजरा है।
विवाह एवं धार्मिक रीति -रिवाज:
नगा जनजातियाँ विवाह से संबंधित मामलों में रूढ़िवादी हैं। एक ही गोत्र के मध्य विवाह करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
नगा लोग मुख्यत: तीन देवताओं (स्वर्ग का स्वामी- लुगं किनाजिंगबा, पृथ्वी का स्वामी- लिजबा, मृतक की देखभाल करने वाला- मोजूंग) को मानते हैं।
Comments