Skip to main content

4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

♦♦♦  ⚜🕉⚜  ♦♦♦


*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 04 जनवरी 2020*
             *शनिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी-25:34 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती-10:05 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बालव-12:34 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शिव-23:53 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 12:58
*🌛चन्द्रराशि-* मीन-10:05 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 09:50 से 11:08
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄अवधि* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी नवमी 25:34 तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक समाप्त 10:05 , गुरू पूर्वाषाढ़ा 1 में 16:19 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 10:05 से , लुईस ब्रेल दिवस / जयन्ती।_*
*🔅कल रविवार को 👉 पौष सुदी दशमी 27:08 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सूर्य पूजा ( उडीसा ) , सर्वदोषनाशक रवि योग दिन रात , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:27 तक , धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती , श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस , सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस , श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस व गुरु श्री गोविन्दसिंह जयन्ती ( नानकशाही / तारिखानुसार )।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मद्वेषाद् भवेन्मृत्यु:*
      *परद्वेषाद्    धनक्षय : ।*
*राजद्वेषाद्  भवेन्नाशो*
      *ब्रह्मद्वेषात् कुलक्षय: ।।*
*भावार्थ👉*
         _अपनी ही आत्मा से द्वेष रखने वाले की मृत्यु हो जाती है। दूसरों से द्वेष रखने वालो का धन नष्ट हो जाता है। राजा से द्वेष रखने वाला मनुष्य अपना नाश करता है और ब्राह्मणों (विद्वानों ) से द्वेष रखने से कुल का नाश हो जाता है।_
🌹
*4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।
1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
1725 - लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर हुआ।
1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।
1854 ​– कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।
1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ।
1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल आॅपरेशन किया।
1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।
1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
1972 - नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन।
1990 - पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।
2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
2008 - गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
2008 - अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
2010- भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से14 लोग मारे गये।
2019 - लोकसभा में आधार और कम्‍पनी संशोधन विधेयक पास।
2019 - प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
2019 - पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।
2019 - चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया,बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ ।
 
*4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।
1809 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये 'ब्रेल लिपि' का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1887 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
1892 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
1906 - विष्णु दामोदर चितले - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1924 - सेबास्तियन कप्पेन - एक धार्मिक विचारक थे।
1925 - गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
1925 - प्रदीप कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1931 - निरुपा रॉय - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।
1952 - टी. एस. ठाकुर - भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
1965 - आदित्य पंचोली - हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
1988 - नाबिला जमशेद - भारतीय लेखक थे।
1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ। 
*4 जनवरी को हुए निधन👉*

1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री - खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
1931 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
1967 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1983 - झाबरमल्ल शर्मा - राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
1994 - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
2006 - दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
2016 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2017 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
 
*4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _लुईस ब्रेल दिवस/जयन्ती।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...

Delhi Districts Map, Districts of Delhi

There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi  5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi  11 West Delhi

05 नवम्बर 2018

*_💐आपको सपरिवार , समित्रगण , ससम्बन्धीगण धनत्रयोदशी / धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ जी।💐_*         *पञ्चांग-मुख्यांश*      *📝आज दिनांक 👉*         *📜 05 नवम्बर 2018 *                *सोमवा...