Skip to main content

17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

♦♦♦  ⚜🕉⚜  ♦♦♦


*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 17 जनवरी 2020*
             *शुक्रवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी-07:29 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी-29:35 तक
*🌠नक्षत्र-* चित्रा-25:13 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बव.-07:29 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा-15:05 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:47
*🌙चन्द्रोदय-* 24:49
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या-13:49 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 11:12 से 12:31
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄अवधि* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ बदी सप्तमी 07:29 तक पश्चात् अष्टमी 29:35 तक  , कालाष्टमी , स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार ) , श्री रामानन्द आचार्य जयन्ती (कन्फर्म नहीं ) , श्री रांगेय राघव जयन्ती , श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती , श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस व 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक ।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी नवमी 28:02 तक पश्चात् दशमी शुरु , अष्टमी तिथि का क्षय , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:48 से 24:16 तक , श्री महादेव गोविन्द रानाडे जयन्ती व श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुश्रूषा   श्रवणं  चैव*
     *ग्रहणं  धारणां   तथा ।*
*ऊहापोहोऽर्थ विज्ञानं*
     *तत्त्वज्ञानं च धीगुणाः ॥*
*अर्थात्👉*
   _शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान, और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_
🌹

*17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1601 - फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1806 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।
1841 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।
1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1915 – रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।
1917 – अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।
1928 – पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
1946 – दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।
1989 - कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1991 – अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।
1991– अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।
1995 – जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।
2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2008 - केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 - मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो ।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।
2019 - प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में एक हजार पांच सौ बिस्‍तरों वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्‍थान का उद्घाटन । यह अस्‍पताल आयुष्‍मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।
2019 - जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए।
2019 - राम रहीम सहित चार को पत्रकार रामचन्‍द्र छत्रपति हत्याककांड में उम्रकैद व 50-50 हजार का जुर्माना, सीबीआइ कोर्ट ने सुनाई सजा।
2019 - डेटा लीक / वेबसाइट का दावा : दुनियाभर के 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस हैक, 2.1 करोड़ पासवर्ड भी लीक।
 
*17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1860 – रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।
1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।
1888 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1905 - डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
1908 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
1918 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1920 - तुर्की के क्रांतिकारी कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।
1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
1930 - अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।
1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म।
1984 - करण त्रिवेदी भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार हैं।

*17 जनवरी को हुए निधन👉*

1930 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
1951 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
2011 - महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका थीं।
2014 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 - सुनन्दा पुष्कर - बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी थीं।
2016 - वी॰ रामा राव - सिक्किम के पूर्व राज्यपाल थे।
2019 - जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री वेद सिंह मालिक का निधन, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस।
 
*17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रांगेय राघव जयन्ती ।
🔅 श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती।
🔅 श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।
 🔅 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार )।
🔅 श्री रामानन्द आचार्य जयन्ती (कन्फर्म नहीं ) ।
 🔅 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...

Delhi Districts Map, Districts of Delhi

There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi  5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi  11 West Delhi

05 नवम्बर 2018

*_💐आपको सपरिवार , समित्रगण , ससम्बन्धीगण धनत्रयोदशी / धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ जी।💐_*         *पञ्चांग-मुख्यांश*      *📝आज दिनांक 👉*         *📜 05 नवम्बर 2018 *                *सोमवा...