Skip to main content

Current Affairs In Hindi – 20 January 2020 Questions And Answers

Current Affairs In Hindi – 20 January 2020 Questions And Answers

_भारत और विदेश से सम्बंधित “20 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘20 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट या रिप्लाई के जरिए हम तक पहुचाएं._

*🔸प्रश्‍न 1. रेल मंत्री ने मुंबई और किस शहर के बीच देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन नई तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है?*
क. अहमदाबाद
ख. कोलकाता
ग. पुणे
घ. दिल्ली

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: क. अहमदाबाद – रेल मंत्री ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन नई तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. लेकिन यह ट्रेन 19 जनवरी 2020 से यात्रियों के लिए शुरु की जाएगी. इस ट्रेन की टिकटें रेलवे के आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध नहीं होंगी.

*🔸प्रश्‍न 2. राजस्थान की कितने वर्षीय विद्या देवी पुरानाबास ग्राम पंचायत की सरपंच चुने जाने के बाद राज्य की सबसे उम्रदराज सरपंच बन गयी है?*
क. 77 वर्षीय
ख. 87 वर्षीय
ग. 92 वर्षीय
घ. 97 वर्षीय

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: घ. 97 वर्षीय – राजस्थान की 97 वर्षीय विद्या देवी को पुरानाबास ग्राम पंचायत की सरपंच चुना गया है इसके बाद वे राज्य की सबसे उम्रदराज सरपंच बन गयी है. विद्या देवी ने 207 वोट से सरपंच का चुनाव जीता है। उन्हें 843 वोट मिले है.

*🔸प्रश्‍न 3. 57 साल के वेटरन स्पेनिश ड्राइवर कार्लोस सेंज ने कौन सी बार हाल ही में 7800 किमी की रेस (डकार रैली) जीती है?*
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: ग. तीसरी बार – 57 साल के वेटरन स्पेनिश ड्राइवर कार्लोस सेंज ने तीसरी हाल ही में 7800 किमी की रेस (डकार रैली) जीती है. पहली बार सऊदी अरब में हुई इस ऑफ रोड एंड्यूरेंस रेस में कार्लोस ने गत चैंपियन नासर अल अतियाह को हराया है. डकार रैली सबसे कठिन ऑफ रोड एंड्यूरेंस रेस है.

*🔸प्रश्‍न 4. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की म्यांमार यात्रा के दौरान उनके नाम का गलत अनुवाद दिखाने के लिए किस सोशल मीडिया कंपनी ने खेद जताया है?*
क. गूगल
ख. फेसबुक
ग. ट्विटर
घ. टिनडर

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: ख. फेसबुक – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की म्यांमार यात्रा के दौरान उनके नाम का गलत अनुवाद दिखाने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने खेद जताया है. बर्मीस भाषा से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के दौरान ट्रांसलेशन फीचर ने शी जिनपिंग को ‘मिस्टर शिटहोल’ लिख दिया था.

*🔸प्रश्‍न 5. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, चीन का जीडीपी 2019 में पहली बार कितने डॉलर को पार हो गया है?*
क. 10,000 डॉलर
ख. 20,000 डॉलर
ग. 30,000 डॉलर
घ. 50,000 डॉलर

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: क. 10,000 डॉलर – चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, चीन का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2019 में पहली बार 10,000 डॉलर के पार हो गया है. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, चीन की आबादी 140 करोड़ है.

*🔸प्रश्‍न 6. दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?*
क. 27 वर्ष
ख. 42 वर्ष
ग. 58 वर्ष
घ. 85 वर्ष

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: क. 27 वर्ष – नेपाल के निवासी और दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा का हाल ही में 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे 2 फुट 2.41 इंच के कद के थे. खगेंद्र थापा नेपाल के काठमांडू से कोई 200 किलोमीटर दूर पोखरा में अपने पैरंट्स के साथ रहते थे.

*🔸प्रश्‍न 7. रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 7 हजार रन बनाने कौन सी भारतीय ओपनर बन गए है?*
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: घ. चौथे – भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 7 हजार रन बनाने चौथे भारतीय ओपनर बन गए है. उन्होंने 137 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है. जबकि हाशिम अमला (147 पारी) और सचिन तेंदुलकर (160 पारी) में 7 हजार रन पूरे किये थे.

*🔸प्रश्‍न 8. निम्न में से किस क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने ट्वेंटी20 विश्व कप 2020 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?*
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. श्री लंका क्रिकेट टीम
ग. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
घ. बांग्लादेश क्रिकेट टीम

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: ग. पाकिस्तान क्रिकेट टीम – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने ट्वेंटी20 विश्व कप 2020 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट कैरिएर की शुरुआत की थी.

*🔸प्रश्‍न 9. भारत और किस देश के बीच तटरक्षक बल का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सहयोग कैजिन” का आयोजन किया गया है?*
क. रूस
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. बांग्लादेश
घ. जापान

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: घ. जापान – भारत और जापान के के बीच तटरक्षक बल का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सहयोग कैजिन” का आयोजन किया गया है. इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशो के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना है. इस सैन्य अभ्यास को दोनों देशो के बीच प्रत्येक दो वर्षों के अंतराल में किया जाता है.

*🔸प्रश्‍न 10. रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया और रवि दहिया ने कौन सा मेडल जीता है?*
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. सिल्वर और गोल्ड मेडल

*🔹सही उत्तर देखे👇*
उत्तर: क. गोल्ड मेडल – रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया और रवि दहिया ने गोल्ड मेडल जीता है. बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को 4-3 से हराकर और रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में नूरबोलत अब्दुलियेव को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है.

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदालत (Adalat) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अमरूद (Amrood) किस भाषा का शब्द है? – फारसी भाषा अर्थशास्त्र (Arthashastra) किस भाषा का शब्द है? – ग्रीक भाषा अलमारी (Almari) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अल्लाह (Allah) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अस्पताल (Aspatal) किस भाषा का शब्द है? – अंग्रेजी भाषा आईना (Aaina) किस भाषा का शब्द है? – फारसी शब्द आमदनी (Aamdani) किस भाषा का शब्द है? – हिन्दी भाषा आलपिन (Allpin) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा आलू (Aloo) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा इंडिया (India) किस भाषा का शब्द है? – ग्रीक भाषा उर्दू (Urdu) किस भाषा का शब्द है? – तुर्की भाषा एग्रीकल्चर (Agriculture) किस भाषा का शब्द है? – लैटिन भाषा ऐनक (Ainak) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा औलाद (Aulad) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा खत (Khat) किस भाषा का

Toll Free numbers in India

Here are Toll Free numbers in India .....very very useful...!!!! ☀Airlines Indian Airlines - 1800 180 1407 Jet Airways - 1800 225 522 Spice Jet - 1800 180 3333 Air India - 1800 227 722 Kingfisher -1800 180 0101 ☀Banks ABN AMRO - 1800 112 224 Canara Bank - 1800 446 000 Citibank - 1800 442 265 Corporation Bank - 1800 443 555 Development Credit Bank - 1800 225 769 HDFC Bank - 1800 227 227 ICICI Bank - 1800 333 499 ICICI Bank NRI -1800 224 848 IDBI Bank -1800 116 999 Indian Bank -1800 425 1400 ING Vysya -1800 449 900 Kotak Mahindra Bank - 1800 226 022 Lord Krishna Bank -1800 112 300 Punjab National Bank - 1800 122 222 State Bank of India - 1800 441 955 Syndicate Bank - 1800 446 655 ☀Automobiles Mahindra Scorpio -1800 226 006 Maruti -1800 111 515 Tata Motors - 1800 255 52 Windshield Experts - 1800 113 636 ☀Computers / IT Adrenalin - 1800 444 445 AMD -1800 425 6664 Apple Computers-1800 444 683 Canon -1800 333 366 Cisco Systems- 1800 221 777 Compaq - HP

संस्कृत के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

संस्कृत के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न प्रश्न (१.) – “अष्टाध्यायी” इत्यस्य ग्रन्थस्य रचनाकारः कः ? उत्तर– पाणिनिः प्रश्न (२.) – अष्टाध्याय्यां कति अध्यायाः ? उत्तर– अष्टौ प्रश्न (३.) – अष्टाध्याय्यां कति पादाः ? उत्तर– ३२ प्रश्न (४.) – सिद्धान्तकौमुदी इत्यस्य रचयिता क: ? उत्तर– भट्टोजिदीक्षित:। प्रश्न (५.) – बालमनोरमाटीकाया: कर्ता क: ? उत्तर– वासुदेवदीक्षित:। प्रश्न (६.) – तत्त्वबोधिनीव्याख्याया: कर्ता क: ? उत्तर– श्रीज्ञानेन्द्रसरस्वती । प्रश्न (७.) – प्रक्रियाकौमुदी इत्यस्य ग्रन्थस्य कर्त्ता कः ? उत्तर– रामचन्द्रः प्रश्न (८.) – अष्टाध्याय्यां प्रत्याहारसूत्राणि कति ? उत्तर– चतुर्दश। प्रश्न (९.) – प्रत्याहारसूत्रेषु को‌ऽयं वर्ण: द्विरनुबध्यते ? उत्तर– णकार:। प्रश्न (१०.) – प्रत्याहारसूत्रेषु को‌ऽयं वर्ण: द्विरुपदिष्ट: ? उत्तर– हकार:। प्रश्न (११.) – किमर्थमुपदिष्टानि प्रत्याहारसूत्राणि ? उत्तर– अणादिप्रत्याहारसंज्ञार्थानि। प्रश्न (१२.) – वेदपुरुषस्य मुखात्मकं वेदाङ्गं किम् ? उत्तर– व्याकरणम् । प्रश्न (१३.) – हकारादिषु अकार: किमर्थम् ? उत्तर– उच्चारणार्थ:। प्रश्न (