* 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉* 1715 - सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया। 1779 - मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था। 1907 - उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने। 1914 - पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया। 1914 - तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया। 1925 - तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1929 - महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी। 1931 - भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई। 1933 - भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की ब
http://uniquesomvanshi.blogspot.com/?m=1