'दुनिया के सात अजूबे' हमेशा से हम इनके बारे में सुनते आए हैं। दुनिया के सात अजूबे में शामिल इमारतों के पीछे अलग-अलग कहानियां हैं। इसमें दुनिया के अलग-अलग देश के शहर की इमारतों को उनकी खास वजह के लिए शामिल किया गया है।
कई लोगों को पता होगा कि दुनिया के सात अजूबे में किन-किन चीजों का नाम शामिल हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं मालूम होगा कि इन्हें अजूबों में किस वजह से शामिल किया गया है।
हम यही बताने जा रहे हैं कि किन इमारतों या जगहों में क्या चीजें खास थी, जिनकी वजह से उन्हें अजूबा कहा गया है। जानिए दुनिया के सात अजूबे और उनके अजूबे बनने का कारण-
दुनिया के सात अजूबे सबसे पहले लगभग 2200 साल पहले आये थे. प्राचीन विश्व में सबसे पहले 7 अजूबे का विचार हेरोडोटस और कल्लिमचुस को आया था.
उस समय के सात अजूबे थे (7 Wonders of the Old World ) –
(1)- ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा
(2)- हैंगिंग गार्डन ऑफ़ बेबीलोन
(3)-स्टेचू ऑफ़ ज़ीउस अट ओलम्पिया
(4)-टेम्पल ऑफ़ आर्टेमिस
(5)-माउसोलस का मकबरा
(6)-कोलोसुस ऑफ़ रोडेज
(7)-लाइटहाउस ऑफ़ अलेक्सान्दिरा
इन सात अजूबों में सिर्फ अभी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा बचा हुआ है और इसे अब एक 7 अजूबों से अलग एक विशेष स्थान दिया गया है. बाकि सभी अब नष्ट हो चुके है.
इसके बाद कई देश के इंजिनियर और शोधकर्ताओं ने अपने अपने हिसाब कई लिस्ट निकाली, लेकिन उसे पुरे विश्व से सहमति नहीं मिली.
*(दुनिया के नए सात अजूबे)*
21वी सदी शुरू होने से पहले 1999 में सात अजूबे को नए तरीके से सबके सामने लाने की बात शुरू हुई. इसके लिए स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिक में न्यू 7 वंडर फाउंडेशन बनाया गया. इन्होने कैनेडा में एक साईट बनवाई, जिसमें विश्व भर की 200 कलाकृति के बारे में जानकारी थी, और एक पोल शुरू हुआ, जिसमें इन 200 एंट्री में से 7 एंट्री को चुनना था.
न्यू 7 वंडर फाउंडेशन के अनुसार इस परियोजना में लगभग 100 मिलियन लोगों ने नेट एवं फोन के द्वारा अपना वोट दिया. इन्टरनेट के द्वारा एक इन्सान एक ही बार 7 अजूबे चुन कर वोट कर सकता था, लेकिन फ़ोन के द्वारा एक इन्सान कई वोट दे सकता था. वोटिंग 2007 तक चली थी, जिसका रिजल्ट 7 जुलाई 2007 को लिस्बन में सबसे सामने आया.
*(1)-ताजमहल*
ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने, अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। बेपनाह मोहब्बत की निशानी बताने वाला ताजमहल करीब 20 सालों में बनकर तैयार हुआ। यह शिल्पकला का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। यही कारण है कि यह सात अजूबों में पहले स्थान पर है।
*(2)-चिचेन इट्जा*
चिचेन इट्जा या चिचेन इत्जा मेक्सिको में स्थित है। इस शहर को माया सभ्यता के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक माना जाता है। यहां कुकुल्कन के पिरामिड को अजूबे के रूप में शामिल किया गया है। बता दें कि कुकुल्कन का पिरामिड है 79 फीट ऊंचा है। इसके चारों दिशाओं में 91 सीढ़ियां हैं। इसके अलावा इसकी हर सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है और पिरामिड के ऊपर बना चबूतरा साल के 365वें दिन का प्रतीक है। यही कारण है कि सात अजूबों में इसे दूसरे नंबर पर रखा गया है।
*(3)-क्राइस्ट द रिडीमर*
'क्राइस्ट द रिडीमर' जीसस क्राइस्ट की मूर्ति का नाम है। यह मूर्ति ब्राजील के रियो डी जेनेरो में कार्कोवैडो पर्वत की चोटी पर स्थित है। यह करीब 32 मीटर ऊंची है और इस मूर्ति का वजन 700 टन है। अपने इन्हीं क्वालिटी के कारण इसे सात अजूबों में से तीसरे स्थान पर रखा गया है।
*(4)-कोलोसियम*
कोलोसियम एक विशाल स्टेडियम है। 70वीं सदी में सम्राट वेस्पेसियन ने इसका निर्माण शुरू करवाया था। इस स्टेडियम के लिए ऐसा कहा जाता है कि यहां 50 हजार लोग, जंगली जानवरों और गुलामों के बीच खूनी लड़ाई का खेल देखते थे। स्टेडियम की वास्तुकला इस कदर बनाई गई है, जिसकी नकल करना असंभव नहीं है और यही कारण है कि यह सात अजूबों में से चौथे स्थान पर है।
*(5)-चीन की दीवार*
चीन की दीवार भी सात अजूबों में शामिल है। चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गई यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है, जो मानव निर्मित है। यह दीवार करीब 6500 किलोमीटर लंबी है और इसकी ऊंचाई 35 फीट है। दुनिया की सबसे लंबी दीवार चीन को सुरक्षा देती है। यही कारण है कि दुनिया के सात अजूबों में इसे पांचवें स्थान पर रखा गया है।
*(6)-माचू पिच्चू*
माचू पिच्चू नाम का एक शहर है, जो काफी ऊंचाई पर बसा है। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में जमीन से 2430 फीट ऊंचाई पर यह शहर बसा है। इसे 15वीं शताब्दी में बसाया गया था। एंडीज पर्वतों के बीच बसा यह शहर इंका सभ्यता का प्रतीक है और इसी कारण से यह दुनिया के सात अजूबों में छठें स्थान पर है।
*(7)-पेत्रा*
पेत्रा एक ऐतिहासिक शहर है, जो पश्चिमी एशिया के जॉर्डन में स्थित है। यह शहर लाल बलुआ पत्थरों से बनी इमारतों के लिए बहुत फेमस है। यहां मौजूद इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर, ओपन स्टेडियम, नहर तालाब आदि खास इमारतें शामिल हैं। इन इमारतों की दीवारों पर बेहद खास और खूबसूरत नक्काशी हुई है, जिसके कारण इसे सात दुनिया के सात अजूबों में आखिरी स्थान पर जगह मिल पाई।
Comments