Skip to main content

UPTET कुछ_काम_की_बातें

*कुछ_काम_की_बातें*

आज UPTET परीक्षा का परिणाम आ गया है।* साथ में बहुत से विवाद है जिसकी तरफ ध्यान न देते हुए हम सब मुख्य परीक्षा की प्रणाली को समझने और जानने की कोशिश करते हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार हम सभी को 14 विषयों को पढ़ना है जैसा लिखा गया है कि इसका स्तर 12वीं स्तर तक होगी। इसलिए थोड़ी घबराहट बढ़ चुकी है। समझ में ही नहीं आ रहा है कि किस पुस्तक में पढ़ें और किस किताब से ये पूरे पाठ्यक्रम कवर हो सकते हैं। सर्वप्रथम पाठ्यक्रम को जान ले और उसको 14 विषयों की जगह 6 विषयों में बाँट लेते हैं जिससे समझने और पढ़ने में बेहद आसानी होगी। ये विषय निम्नवत है जिसके आगे इन विषयों के प्राप्तांक भी लिखे हुए हैं।

1- हिंदी, अंग्रेजी तथा संस्कृत ( 40 Marks)
2- सामान्य ज्ञान तथा समसमायिकी घटनाएं (30 Marks)
3- बाल मनोविज्ञान, शिक्षण कौशल, जीवन कौशल/प्रबंधन और अभिवृत्ति (30 Marks)
4- गणित और तार्किक ज्ञान (25 Marks)
5- पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (10 Marks)
6- विज्ञान एवं सूचना तकनीकी (15 Marks)

1- हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत का स्तर बिल्कुल प्रारम्भिक स्तर का ही होगा, जिन्होंने पूर्व में तैयार की है उसको सिर्फ दोहराना ही होगा। हमने देखा ही अंग्रेजी का स्तर क्या था। बस थोड़ा हिंदी अच्छे से पढ़ने की जरूरत है। संस्कृत से ज्यादा प्रश्न होंगे नहीं इसलिए इस पर ज्यादा माथापच्ची करने का कोई मतलब नहीं।

2- सामान्य ज्ञान तथ समसमायिकी घटनाएं जिसमें ज्यादातर पिछले 6 महीनों में हुए घटनाक्रम से जुड़े हुए होंगे। इस पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। इसमें उत्तर प्रदेश और जनगणना से सम्बंधित भी प्रश्न हो सकते हैं जिसको खासतौर पर पढ़ने की जरूरत है। इसको पढ़ने के लिए fb पर तमाम नोट्स उपलब्ध है।

3- बाल मनोविज्ञान, शिक्षण कौशल, जीवन कौशल/प्रबंधन और अभिवृत्ति इन टॉपिक को भी हम लोगों ने प्रारम्भिक परीक्षा के वक़्त पढ़ा हुआ है इसलिए पूर्व में पढ़ी हुई चीजों को दोहरा लें।

4- गणित और तार्किक ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न ज्यादातर लोगों के लिए कठिन ही होंगें। इसका भी स्तर पिछली परीक्षा की भाँति ही होगा इसलिए जिस तरीके से पहले तैयारी की है वैसे ही करिये। गणित को टॉपिक के हिसाब से पढिये। यही हमारी मेरिट तय करेगा। गणित को पढ़ने के लिए आप R.S.Agarwal की किताब पढ़ सकते हैं या मार्केट में घटना चक्र भी उपलब्ध है।

5- पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन को भी अलग से पढ़ने की जरूरत नहीं है जो भी पहले पढ़ा है उसी को दोहरा लें पाठ्यक्रम वही है।

6- विज्ञान और सूचना तकनीकी जो कि हमारे लिए नया है। विज्ञान के लिए कक्षा 6 to 8 तक ncert, scert की पुस्तकें पढ़ सकते हैं। या विज्ञान की लुसेंट पर्याप्त है। सूचना तकनीकी के लिए आपको कोई भी कंप्यूटर की बुक ले लीजिए

आप पोस्ट में पाठ्यक्रम की जानकारी भी देख सकते हैं किस किस टॉपिक को पढ़ना है। फिर उसी के अनुसार तैयारी करें। अब ज्यादा कोचिंग के चक्कर में परेशान न हो। ऊपर कही गयी बातों को समझिए। जो भी परेशानी पाठ्यक्रम से सम्बंधित हो इस पोस्ट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
*Unique Singh*

Comments