Top 05 Current Affairs with Details 04 December 2018*_ 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻 _*❄स्पेसएक्स ने एक साथ 64 उपग्रह प्रक्षेपित किए*_ _स्पेसएक्स ने 03 दिसंबर 2018 को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से एक साथ 64 उपग्रह प्रक्षेपित किये. किसी भी अमेरिकी कंपनी द्वारा एक साथ इतने उपग्रह प्रक्षेपित करने में यह एक नया रिकॉर्ड है._ _सबसे ज्यादा उपग्रह प्रक्षेपित करने के मामले में अब वह भारत के बाद दूसरे स्थान पर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फरवरी 2017 में 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इससे पहले रूस 37 उपग्रह लॉन्च करके दूसरे स्थान पर था._ _*❄ए एन झा नये वित्त सचिव नियुक्त किये गये*_ _भारत के वर्तमान व्यय सचिव ए एन झा को 03 दिसंबर 2018 को देश का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है. हाल ही में जारी सरकारी आदेश में यह कहा गया है कि वे देश के नये वित्त सचिव का कार्यभार संभालेंगे. णिपुर-त्रिपुरा कैडर के 59 साल के अजय नारायण झा 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं._ _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने झा को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दी. हसमुख अधिया के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की गयी है._ _*❄लुका मॉड्रिक ने जीता बैलन डी’और पुरस्कार 2018*_ _लुका मॉड्रिक ने वर्ष 2018 का बैलन डी’और पुरस्कार जीता. उन्होंने दो दिग्गज फुटबॉलरों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का पिछले 10 साल से चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर दिया._ _क्रोएशिया को पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले करिश्माई कप्तान लुका ने रियल मैड्रिड के ही अपने पूर्व साथी पुर्तगाल के रोनाल्डो और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) व फ्रांस के कलियान म्बापे और एटलेटिको मैड्रिड के एंटोनी ग्रिजमैन को पछाड़कर पहली बार बैलन डी’और की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. महिला वर्ग में नॉर्वे की फॉरवर्ड ऐडा हेजरबर्ग ने बैलन डी’और जीता है._ _*❄अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया*_ _विश्वभर में 03 दिसंबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया. इस दिवस का विषय – दिव्यांग लोगों के समावेशी, समान और सतत विकास को सशक्त करने पर केंद्रित है. इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांग लोगों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत रहना भी है._ _दिव्यांग लोगों के प्रति सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र हर साल 03 दिंसबर को 'विश्व दिव्यांग दिवस' मनाता है. हर साल इससे संबंधित अलग-अलग थीम रखी जाती है. समाज में आज भी दिव्यांगता को एक कलंक के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में लोगों में दिव्यांगता मामले की समझ बढ़ाने, दिव्यांगजनों के सामाजिक सम्मान की स्थापना, उनके अधिकारों और कल्याण पर ध्यान केंद्रित कराने के उद्देश्यों के लिए यह दिवस काफी ही महत्वपूर्ण है._ _*❄कतर द्वारा ओपेक समूह को छोड़ने की घोषणा, जानिए भारत पर क्या होगा असर*_ _कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने 03 दिसंबर 2018 को घोषणा की कि कतर एक जनवरी 2019 से तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक से बाहर हो जाएगा. काबी ने घोषणा में कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि तकनीकी और रणनीतिक फैसला है. कतर के ऊर्जा ने कहा कि कतर प्राकृतिक गैस उत्पादन सालाना 77 मिलियन टन से बढ़ाकर 110 मिलियन टन करना चाहता है. इस योजना पर फोकस करने के लिए ओपेके से बाहर होने का फैसला लिया गया है._ _विशेषज्ञों का मानना है कि कतर के फैसले का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि, भारत के प्रमुख तेल निर्यातक देश ईराक, सऊदी अरब और ईरान हैं. तेल के अतिरिक्त भारत के कतर के साथ ज्यादा व्यापारिक संबंध भी नहीं हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह के भारत को भविष्य में यदि ईरान से आयात घटाना पड़ा तो वह कतर से आयात बढ़ाने का विकल्प चुन सकता है._ *Blogger https://draft.blogger.com/blogger.g?blogID=6033984807275094374#publishedposts *FACEBOOK PAGE==https://www.facebook.com/iamwitheducation/* *YOUTUBE CHANNEL=https://www.youtube.com/channel/UC53C1MI0ycNGWGuYDeJ31iQ* *aaj ka video https://youtu.be/xbsaq3eaxuo* *UNIQUE SOMVANSHI* *CONTACT🗣📲📞 8851969941
There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi 5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi 11 West Delhi
Comments