Skip to main content

05 नवम्बर 2018


*_💐आपको सपरिवार , समित्रगण , ससम्बन्धीगण धनत्रयोदशी / धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ जी।💐_*

        *पञ्चांग-मुख्यांश*
     *📝आज दिनांक 👉*
    
   *📜 05 नवम्बर 2018*
               *सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1940
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी-23:48 पर
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त-20:37 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* गर-12:35 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* विश्कुम्भ-22:10 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:35
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 28:59
*🌙चन्द्रराशि-* कन्या-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायने
*🌞गोल-* दक्षिणगोले
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 07:57 से 09:20
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 23:48 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , धनत्रयोदशी/धनतेरस , मासिक शिवरात्रि व्रत , अमृतसिद्धियोग 06:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 23:47 से , अरूणोदय कालपंचकारम्भ / यम पंचकारम्भ , निशामुख में यम के लिए घर से बाहर दीपदान , गोत्रिरात व्रत प्रारम्भ , कुम्भे विशाखा , श्री हनुमान जयन्ती (मेष लग्न में ) / दर्शन / पूजन , श्री धनवन्तरी जयन्ती , श्री पद्मप्रभु जयन्ती व श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती ।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 22:29 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , छोटी दीपावली , नरक चतुर्दशी व्रत  , रूप चतुर्दशी , विघ्नकारक भद्रा 11:04 तक ,  प्रातः काल में प्रभात स्नान पश्चात् सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घरों में दीपदान , कमला / कामेश्वरी जयन्ती , स्थान भेद से हनुमान जयन्ती आज भी , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 19:55 पर , तमिल दीपावली , यमाय तर्पण , मंगल कुम्भ में 09:22 पर , काली पूजा , युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस व राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*बर्हापीडं नटवरवपुः*
*कर्णयोः कर्णिकारं,*
*बिभ्रद्वासः कनककपिशं*
*वैजयन्तीं च मालाम् ।*
*रन्ध्रान्वेणोरधरसुधया*
*पूरयन्गोपवृन्दैर्-*
*वृन्दारण्यं स्वपदरमणं* *प्राविशद्गीतकीर्तिः ।।*

       *–श्रीमद्भागवत 10/21/5*

"श्रीकृष्ण ग्वाल-बालों के साथ वृन्दावन में प्रवेश कर रहे हैं । उनके सिर पर मयूरपिच्छ है और कानों पर कनेर के पीले-पीले पुष्प शरीर पर सुनहला पीताम्बर और गले में पाँच प्रकार के सुगन्धित पुष्पों की बनी वैजयन्ती माला सुशोभित हो रही है । रंगमंच पर अभिनय करते हुए श्रेष्ठ नट जैसा क्या सुन्दर वेश धारण किये हुए हैं ह। बाँसुरी के छिद्रों को वे अपने अधरामृत से भर रहे हैं । उनके पीछे-पीछे ग्वालबाल उनकी लोकपावन कीर्ति का गान कर रहे हैं । इस प्रकार वैकुण्ठ से भी श्रेष्ठ वह वृन्दावन धाम उनके उनके चरण चिह्नों से और भी रमणीय बन गया है ।"
🌹

*5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1639 - मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।
1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 - उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा हुई।
1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
1920 - इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।
1930 - अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951 - नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 - 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
2001 - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 - गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
2007 - चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 - सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।
2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।
2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

*5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ।
1917 - बनारसी दास गुप्ता - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1921 - उदयराजसिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

*5 नवंबर को हुए निधन👉*

1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
1915 - फ़िरोजशाह मेहता - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
1950 - फ़ैयाज़ ख़ाँ - ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक ।
1982 - विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1995 - इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1998 - नागार्जुन प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि ।
1999 - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2008 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
2011 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।

*5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _धनत्रयोदशी/धनतेरस/श्री धनवन्तरी जयन्ती_
🔅 _श्री हनुमान जयन्ती (मेष लग्न में ) / दर्शन / पूजन ।_
🔅 _श्री पद्मप्रभु जयन्ती ।_
🔅 _श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती ।_

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

*FACEBOOK PAGE==https://www.facebook.com/iamwitheducation/*

*YOUTUBE CHANNEL=https://www.youtube.com/channel/UC53C1MI0ycNGWGuYDeJ31iQ*

*aaj ka video https://youtu.be/xbsaq3eaxuo*

*UNIQUE SOMVANSHI*
*CONTACT🗣📲📞 8851969941

Comments

Popular posts from this blog

Toll Free numbers in India

Here are Toll Free numbers in India .....very very useful...!!!! ☀Airlines Indian Airlines - 1800 180 1407 Jet Airways - 1800 225 522 Spice Jet - 1800 180 3333 Air India - 1800 227 722 Kingfisher -1800 180 0101 ☀Banks ABN AMRO - 1800 112 224 Canara Bank - 1800 446 000 Citibank - 1800 442 265 Corporation Bank - 1800 443 555 Development Credit Bank - 1800 225 769 HDFC Bank - 1800 227 227 ICICI Bank - 1800 333 499 ICICI Bank NRI -1800 224 848 IDBI Bank -1800 116 999 Indian Bank -1800 425 1400 ING Vysya -1800 449 900 Kotak Mahindra Bank - 1800 226 022 Lord Krishna Bank -1800 112 300 Punjab National Bank - 1800 122 222 State Bank of India - 1800 441 955 Syndicate Bank - 1800 446 655 ☀Automobiles Mahindra Scorpio -1800 226 006 Maruti -1800 111 515 Tata Motors - 1800 255 52 Windshield Experts - 1800 113 636 ☀Computers / IT Adrenalin - 1800 444 445 AMD -1800 425 6664 Apple Computers-1800 444 683 Canon -1800 333 366 Cisco Systems- 180...

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...

Full Form Of Some important Words

Full Form Of Some important Words » B. A. — Bachelor of Arts. » M. A. — Master of Arts. »B.tech - Bachelor of Technology » B. Sc. — Bachelor of Science » M. Sc. — Master of Science » B. Sc. Ag. — Bachelor of Science in Agriculture » M. Sc. Ag. — Master of Science in Agriculture » M. B. B. S. — Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery » B.A.M.S- Bachelor of Ayurved Medicine and surgery » M. D. — Doctor of Medicine » M. S. — Master of Surgery » Ph. D. / D. Phil. — Doctor of Philosophy (Arts & Science) » D. Litt./Lit. — Doctor of Literature / Doctor of Letters » D. Sc. — Doctor of Science » B. Com. — Bachelor of Commerce » M. Com. — Master of Commerce » Dr. — Doctor » B. P. — Blood Pressure » Mr. — Mister » Mrs. — Mistress » M.S. — miss (used for ...