Skip to main content

उत्तर लेखन Tips

उत्तर लेखन Tips

1. उत्तर में सबसे पहले सुधारने वाली कोई चीज होती है वह है आपकी अशुद्धियाँ !  बहुत से ऐसे शब्द होते हैं जिन्हे हम सही बोलते तो हैं लेकिन नहीं लिख पाते , इसके कई कारण हो सकते हैं ..कभी कभी जल्दबाजी में गलतियां हो जाती है और कभी अभ्यास की कमी की वजह से यह समस्या होती है !  मैं अपने ऑनलाइन बैच में अक्सर ऐसी गलतियां देखता हूँ इसलिए सचेत कर रहा हूँ !

2. इसके बाद हिंदी व्याकरण की बारी आती है  !  आपको लेखन में इस बात का ध्यान रखना है कि पूर्णविराम , अल्पविराम , अर्धविराम , प्रश्नवाचक चिन्ह , उद्धरण चिह्न आदि का उचित उपयोग हुआ हो ! यह भी बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है क्योंकि व्याकरण अशुद्धियाँ शब्दों का अर्थ बदल सकती हैं !

3.तीसरी चीज जो आपको ध्यान रखनी है वह है आपकी भाषा शैली !  आपकी लेखन भाषा ना तो आम बोलचाल वाली हो और ना ही अधिक जटिल और रहस्यात्मक !  भाषा सहज , सुस्पष्ट और सरल हो ! शब्दों का उचित और सटीक प्रयोग हो और आपका लेखन कम शब्दों में अधिक बात कहने वाला हो ! किसी भी बात , घटना या तथ्य का दोहराव न हुआ हो यह भी बहुत आवश्यक है ! 

4.मुख्य परीक्षा के समसामयिक प्रश्न , समाज से जुड़े प्रश्न अक्सर सामान्य और व्यावहारिक घटनाओं पर आधारित होते हैं इसका मतलब यह नहीं कि उसमे कुछ भी लिख दिया जाए ! चीजों को समझने का आपका दृष्टिकोण हमेशा वैज्ञानिक होना चाहिए और आवश्यक उदहारण , आंकड़ों और तथ्यों के साथ आप उसे प्रस्तुत करें !

5. राजनीति और साम्प्रदायिकता के नाम पर आपका उदासीन होना अत्यंत आवश्यक है ! आपका दृष्टिकोण हमेशा निष्पक्ष हो , किसी भी जाति , धर्म , लिंग , रंग या किसी अन्य आधार पर आप ना  भेदभाव करेंगे और ना ही आपके लेखन में किसी विशेष बात को लेकर झुकाव नजर आना चाहिए !

कुछ बेसिक पॉइंट्स हैं , आगे और भी पॉइंट्स पर चर्चा करूँगा !  सबसे मुख्य बात है लगातार उत्तर लेखन अभ्यास और उसका मूल्याङ्कन ! इसलिए खूब पढ़िए और लगातार लेखन अभ्यास कीजिये !

जो अभ्यर्थी रिक्वेस्ट करते है कि मैं उनके उत्तरों को चेक कर दूँ ..यह संभव नहीं क्योंकि हजारों कि संख्या में लोग मुझसे जुड़े हैं ! इसलिए एक उत्तर लेखन शैली का ग्रुप चल रहा है, जो गंभीर अभ्यर्थी है उसे ज्वाइन कर सकते हैं ! जो मित्र ज्वाइन करना चाहे वो मुझे एसएमएस कर सकते है

8851969941

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...

Delhi Districts Map, Districts of Delhi

There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi  5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi  11 West Delhi

Toll Free numbers in India

Here are Toll Free numbers in India .....very very useful...!!!! ☀Airlines Indian Airlines - 1800 180 1407 Jet Airways - 1800 225 522 Spice Jet - 1800 180 3333 Air India - 1800 227 722 Kingfisher -1800 180 0101 ☀Banks ABN AMRO - 1800 112 224 Canara Bank - 1800 446 000 Citibank - 1800 442 265 Corporation Bank - 1800 443 555 Development Credit Bank - 1800 225 769 HDFC Bank - 1800 227 227 ICICI Bank - 1800 333 499 ICICI Bank NRI -1800 224 848 IDBI Bank -1800 116 999 Indian Bank -1800 425 1400 ING Vysya -1800 449 900 Kotak Mahindra Bank - 1800 226 022 Lord Krishna Bank -1800 112 300 Punjab National Bank - 1800 122 222 State Bank of India - 1800 441 955 Syndicate Bank - 1800 446 655 ☀Automobiles Mahindra Scorpio -1800 226 006 Maruti -1800 111 515 Tata Motors - 1800 255 52 Windshield Experts - 1800 113 636 ☀Computers / IT Adrenalin - 1800 444 445 AMD -1800 425 6664 Apple Computers-1800 444 683 Canon -1800 333 366 Cisco Systems- 180...