Skip to main content

5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

♦♦♦  ⚜🕉⚜  ♦♦♦


*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 05 जनवरी 2020*
             *रविवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी-27:08 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी-12:27 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* तैतिल-14:26 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि-23:59 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:38
*🌙चन्द्रोदय-* 13:30
*🌛चन्द्रराशि-* मेष-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 16:20 से 17:38
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄अवधि* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*🔅आज रविवार को 👉 पौष सुदी दशमी 27:08 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सूर्य पूजा ( उडीसा ) , सर्वदोषनाशक रवि योग दिन रात , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:27 तक , धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती , श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस , सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस , श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस व गुरु श्री गोविन्दसिंह जयन्ती ( नानकशाही / तारिखानुसार )।*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी एकादशी 28:04 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पौष पुत्रदा एकादशी व्रत , वैकुण्ठ एकादशी (दक्षिण भारत ) , विघ्नकारक भद्रा 15:35 से 28:03 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:15 तक , मन्वादि , गुरु श्री गोकुलदास जन्मोत्सव , ए.आर रहमान जन्म दिवस , श्री कपिल देव जन्म दिवस , सुबेदार श्री बाना सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित) , श्री जयराम ठाकुर जन्म दिवस , श्री मधु कोडा जन्म दिवस , लुई ब्रेल स्मृति दिवस , श्री ओम पुरी स्मृति दिवस , श्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह स्मृति दिवस व श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*स  हि  गगन-विहारी , कल्मषध्वंसकारी,*
     *दशशतकरधारी ,ज्योतिषां  मध्यचारी ।*
*विधुरपि विधियोगाद्,ग्रस्यते राहुणाऽसौ,*
    *लिखितमपि ललाटे,प्रोज्झितुं कः समर्थः।।*
*भावार्थ👉* 
         _वे जो सम्पूर्ण आकाश मण्डल में विचरण करने वाले , अंधकार को समाप्त करने वाले , करोड़ों किरणों से युक्त , ज्योतिषीय गणना के केन्द्रभूत भगवान् सूर्य एवं चन्द्र हैं , वे भी विधि के विधान अर्थात् भाग्यवशात् राहु द्वारा ग्रस्त होते हैं अतः ललाट पर / भाग्य में जो लिखा होता है उसे मिटाने में कौन समर्थ है?_
🌹

*5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1659 - खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1781 -  बेनेडिक्ट अर्नोल्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना अभियान ने रिचमंड, वर्जीनिया को जला दिया।
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ ।
1900 - आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1941 – क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 40 टेस्ट में उन्होंने टीक की कप्तानी की।
1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
1957 - केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 - चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।

*इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करे
1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा 'एमवी ब्रेअर' नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1999 - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
1999 - आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक़ नहीं।'
2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 - यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2008 - पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
2008 - उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद 'उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट', 1948 समाप्त। 
2008 - 'भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड' (सेल) के 'लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र' को वर्ष 2008 का 'गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार' के लिए चुना गया।
2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2014 - भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
2019 - प्रधानमंत्री ने झारखंड में मंडल बांध परियोजना सहित छह अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के काम की आधारशिला रखी ।
2019 - सीबीआई ने अवैध रेत खनन घोटाला मामले में उत्‍तरप्रदेश और दिल्‍ली में छापे मारे।
2019 - 27वां नई दिल्‍ली विश्‍व पुस्‍तक मेला प्रगति मैदान में शुरू।

*5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।
1880 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
1905 - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान थे।
1932 - कल्याण सिंह - राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
1938 - जॉन कार्लोस प्रथम - स्पेन के राष्ट्रपति थे।
1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
1967- अशोक कुमार शुक्ला - कवि, साहित्यकार।
1986 – दीपिका पादुकोण - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

*5 जनवरी को हुए निधन👉*

1890 - ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर - अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता थे।
1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
1952 -लॉर्ड लिनलिथगो - ब्रिटिश राजनेता थे।
1959 - मिर्ज़ा इस्माइल - सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।
1982 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक थे।
1990 - रमेश बहल - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता थे।

*5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती ।
🔅 श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस।
🔅 सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस।
🔅 श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।
🔅 गुरु श्री गोविन्दसिंह जयन्ती (नानकशाही/तारिखानुसार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदालत (Adalat) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अमरूद (Amrood) किस भाषा का शब्द है? – फारसी भाषा अर्थशास्त्र (Arthashastra) किस भाषा का शब्द है? – ग्रीक भाषा अलमारी (Almari) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अल्लाह (Allah) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अस्पताल (Aspatal) किस भाषा का शब्द है? – अंग्रेजी भाषा आईना (Aaina) किस भाषा का शब्द है? – फारसी शब्द आमदनी (Aamdani) किस भाषा का शब्द है? – हिन्दी भाषा आलपिन (Allpin) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा आलू (Aloo) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा इंडिया (India) किस भाषा का शब्द है? – ग्रीक भाषा उर्दू (Urdu) किस भाषा का शब्द है? – तुर्की भाषा एग्रीकल्चर (Agriculture) किस भाषा का शब्द है? – लैटिन भाषा ऐनक (Ainak) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा औलाद (Aulad) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा खत (Khat) किस भाषा का

Toll Free numbers in India

Here are Toll Free numbers in India .....very very useful...!!!! ☀Airlines Indian Airlines - 1800 180 1407 Jet Airways - 1800 225 522 Spice Jet - 1800 180 3333 Air India - 1800 227 722 Kingfisher -1800 180 0101 ☀Banks ABN AMRO - 1800 112 224 Canara Bank - 1800 446 000 Citibank - 1800 442 265 Corporation Bank - 1800 443 555 Development Credit Bank - 1800 225 769 HDFC Bank - 1800 227 227 ICICI Bank - 1800 333 499 ICICI Bank NRI -1800 224 848 IDBI Bank -1800 116 999 Indian Bank -1800 425 1400 ING Vysya -1800 449 900 Kotak Mahindra Bank - 1800 226 022 Lord Krishna Bank -1800 112 300 Punjab National Bank - 1800 122 222 State Bank of India - 1800 441 955 Syndicate Bank - 1800 446 655 ☀Automobiles Mahindra Scorpio -1800 226 006 Maruti -1800 111 515 Tata Motors - 1800 255 52 Windshield Experts - 1800 113 636 ☀Computers / IT Adrenalin - 1800 444 445 AMD -1800 425 6664 Apple Computers-1800 444 683 Canon -1800 333 366 Cisco Systems- 1800 221 777 Compaq - HP

संस्कृत के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

संस्कृत के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न प्रश्न (१.) – “अष्टाध्यायी” इत्यस्य ग्रन्थस्य रचनाकारः कः ? उत्तर– पाणिनिः प्रश्न (२.) – अष्टाध्याय्यां कति अध्यायाः ? उत्तर– अष्टौ प्रश्न (३.) – अष्टाध्याय्यां कति पादाः ? उत्तर– ३२ प्रश्न (४.) – सिद्धान्तकौमुदी इत्यस्य रचयिता क: ? उत्तर– भट्टोजिदीक्षित:। प्रश्न (५.) – बालमनोरमाटीकाया: कर्ता क: ? उत्तर– वासुदेवदीक्षित:। प्रश्न (६.) – तत्त्वबोधिनीव्याख्याया: कर्ता क: ? उत्तर– श्रीज्ञानेन्द्रसरस्वती । प्रश्न (७.) – प्रक्रियाकौमुदी इत्यस्य ग्रन्थस्य कर्त्ता कः ? उत्तर– रामचन्द्रः प्रश्न (८.) – अष्टाध्याय्यां प्रत्याहारसूत्राणि कति ? उत्तर– चतुर्दश। प्रश्न (९.) – प्रत्याहारसूत्रेषु को‌ऽयं वर्ण: द्विरनुबध्यते ? उत्तर– णकार:। प्रश्न (१०.) – प्रत्याहारसूत्रेषु को‌ऽयं वर्ण: द्विरुपदिष्ट: ? उत्तर– हकार:। प्रश्न (११.) – किमर्थमुपदिष्टानि प्रत्याहारसूत्राणि ? उत्तर– अणादिप्रत्याहारसंज्ञार्थानि। प्रश्न (१२.) – वेदपुरुषस्य मुखात्मकं वेदाङ्गं किम् ? उत्तर– व्याकरणम् । प्रश्न (१३.) – हकारादिषु अकार: किमर्थम् ? उत्तर– उच्चारणार्थ:। प्रश्न (