Skip to main content

Current Affairs November 02

*🔷राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 02 नवम्बर🔷*
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰

*🔷1. केरल के सर्वोच्च साहित्य सम्मान “एझुथाचन पुरस्कारम” के लिए किसे चुना गया है?*
*⚜उत्तर – एम. मुकुन्दन*
♨मलयालम लेखक एम. मुकुन्दन को “एझुथाचन पुरस्कारम” 2018 के लिए चुना गया है। एझुथाचन पुरस्कारम केरल का सर्वोच्च साहित्य सम्मान है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह सम्मान भाषा व साहित्य में योगदान के लिए दिया जाता है। उनकी प्रमुख रचनाएँ “मय्याझियुप्पू तीरंगालिल” , “केशवंते विलापंगल”, “दिल्ली गढ़ाकल”, “अप्पम चुडून्ना कुंकियाम्मा इत्यादि हैं।

*🔷2. हाल ही में ITBP का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?*
*⚜उत्तर – एस. एस. देसवाल*
♨एस. एस. देसवाल को ITBP का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। वे अपनी सेवानिवृत्ति अगस्त, 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले वे BSF और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक थे। वे 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर हैं।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) देश के पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इसकी स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के बाद की गयी थी। इसकी स्थापना CRPF अधिनियम के अंतर्गत की गयी थी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल को भारत और तिब्बत की सीमा पर तैनात किया जाता है। वर्तमान में ITBP में 89,432 जवान कार्यरत्त हैं। ITBP का आदर्श वाक्य “शौर्य – दृढ़ता – कर्मनिष्ठा” है।

*🔷3. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया?*
*⚜उत्तर – राहुल द्रविड़*
♨1 नवम्बर, 2018 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए ICC क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया। द्रविड़ को हॉल ऑफ़ फेम कैप सुनील गावस्कर द्वारा प्रदान की गयी। ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले राहुल द्रविड़ पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले राहुल द्रविड़ पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जा चुके हैं। राहुल द्रविड़ को “द वाल” के उपनाम से जाना जाता है। उन्होंने 15 वर्षों तक क्रिकेट में अपना योगदान दिया। उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 36 शतकों के साथ 13,288 रन बनाये। अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 344 मैचों में 12 शतकों के साथ 10,889 रन बनाये। वे एक बेहतरीन स्लिप फील्डर भी थे। उन्होंने अपने करियर में 210 कैच लिए, जो की आज भी विश्व रिकॉर्ड है। वर्तमान में राहुल द्रविड़ इंडिया ए तथा इंडिया अंडर-19 टीम के कोच हैं।

*🔷4. सौर जलनिधि योजना को किस राज्य सरकार ने लांच किया?*
*⚜उत्तर – ओडिशा*
♨ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में “सौरा जलनिधि” योजना को लॉन किया, इस योजना का उद्देश्य किसानों द्वारा सिंचाई में सौर उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत किसानों को 90% रियायत पर 5000 सोलर पंप उपलब्ध करवाए जायेंगे, इससे 2,500 एकड़ कृषि भूमि को सिंचित किया जा सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना का वेब पोर्टल भी लांच किया। इस इवेंट में 30 जिलों के किसानों ने विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये भाग लिया। पहले चरण में यह योजना उन क्षेत्रों में उपलब्ध होगी जहाँ पंप सेट को चलाने के लिए विद्युत् उपलब्ध नहीं है। इस कार्यक्रम के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस योजना का लाभ उन किसानों को होगा जिनके पास वैध किसान पहचान पत्र होंगे तथा जिनके पास न्यूनतम 0.5 एकड़ कृषि भूमि होगी।

*🔷5. इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस इंडेक्स 2018 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?*
*⚜उत्तर – 77वां*
विश्व बैंक ने हाल ही में ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के सम्बन्ध में रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में भारत 23 पायदान की छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुँच गया है। इस रैंकिंग के लिए व्यापार शुरू करने, ऋण प्राप्त करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार इत्यादि 10 मानकों पर देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।
इस रिपोर्ट में भारत को सबसे अधिक इम्प्रूवमेंट करने वाले टॉप 10 देशों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में भारत एक मात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले दो वर्षों में ही भारत की रैंकिंग में 53 पायदान का सुधार हुआ है, जबकि पिछले 4 वर्षों में भारत की रैंकिंग में 65 पायदानों का सुधार हुआ है। इस रैंकिंग से ज़ाहिर होता है कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैमानों के मुताबिक देश में माहौल कितना अनुकूल है। इस सूची में भारत के पडोसी देशों की रैंकिंग इस प्रकार है : भूटान (81), श्रीलंका (100), नेपाल (110), मालदीव (139), पाकिस्तान (136), अफ़ग़ानिस्तान (167) तथा बांग्लादेश (176)।
विश्व बैंक की ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में टॉप 10 देश हैं : न्यूजीलैंड, सिंगापुर, डेनमार्क, हांगकांग, चीन, कोरिया गणराज्य, जॉर्जिया, नॉर्वे, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम तथा मकदूनिया।

*🔷6. हाल ही में किस भारतीय ने एशियाई स्नूकर टूर इवेंट को जीता?*
*⚜उत्तर – हांगकांग*
♨पंकज अडवाणी ने हाल ही में एशियाई स्नूकर टूर खिताब को जीता। उन्होंने चीन के जू रेती को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी पर 6-1 से जीत प्राप्त की। पंकज अडवाणी ने पहली बार 2003 में अपना पहली चीनी अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीता था। पंकज अडवाणी का जन्म 24 जुलाई, 1985 को पुणे में हुआ था। वे भारत के बिलियर्ड्स व स्नूकर प्लेयर हैं। वे 19 बार के विश्व चैंपियन हैं। वे 2012 में प्रोफेशनल स्नूकर बने थे। उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में अर्जुन अवार्ड, 2006 में राजीव गाँधी खेल रत्न, 2009 में पद्म श्री तथा 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

*🔷7. हाल ही में किस देश ने विश्व के पहले सॉवरेन ब्लू बांड को लांच किया?*
*⚜उत्तर – सेशेल्स*
♨सेशेल्स गणराज्य ने हाल ही में विश्व के पहले सॉवरेन ब्लू बांड को लांच किया, इस वित्तीय उपकरण का उपयोग समुद्री तथा मतस्य पालन प्रोजेक्ट के लिए किया जायेगा। इस बांड का विकास विश्व बैंक तथा तीन निवेशकों – कालवेर्ट इम्पैक्ट कैपिटल, नुवीन व प्रुडेंशियल की सहायता से किया गया है। इस ब्लू बांड को विश्व बैंक से 5 मिलियन डॉलर की गारंटी प्राप्त है तथा ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी (GEF) ने इसके लिए 5 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण प्रदान किया है। इस बांड के द्वारा समुद्री संसाधनों के उपयोग लिए वित्तीय उपकरणों का उपयोग किया जायेगा। इसमें सुरक्षित समुद्री क्षेत्र का प्रसार तथा सेशेल्स की समुद्री अर्थव्यवस्था का विकास भी शामिल है।

*🔷8. कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायधीश कौन बने?*
*⚜उत्तर – जस्टिस देबाशीष कर गुप्ता*
♨जस्टिस देबाशीष गुप्ता हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बने। कलकत्ता उच्च न्यायालय भारत का सबसे पुराना उच्च न्यायालय है। कलकत्ता उच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार पश्चिम बंगाल तथा अंदमान व निकोबार द्वीप पर है। उच्च न्यायालय की सीट पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में है। इस उच्च न्यायालय के भवन का डिजाईन बेल्जियम के क्लॉथ हॉल, य्प्रेस पर आधारित है।

*🔷9. विश्व नगर दिवस कब मनाया जाता है?*
*⚜उत्तर – 31 अक्टूबर*
♨31 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व नगर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बढती हुई जनसँख्या तथा समस्याओं के बीच नियोजित तथा सतत शहरी जीवन के लिए कार्य करना है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक शहरीकरण तथा शहरीकरण की चुनौतियों के लिए देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना तथा सतत शहरी विकास में योगदान देना है। वैश्विक तौर पर “विश्व नगर दिवस 2018” को यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल में मनाया गया।
विश्व नगर दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 2013 में प्रस्ताव 68/239 द्वारा की गयी थी। इस दिवस की सामान्य थीम “बेहतर शहर, बेहतर जीवन है”।

*🔷10. स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का डिजाईन किस भारतीय मूर्तिकार ने तैयार किया है?*
*⚜उत्तर – राम वनजी सुतार*
♨प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2018 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात में “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” का अनावरण किया और इसे देश को समर्पित किया। यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है।
यह “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है। इस प्रतिमा के निर्माण में 2900 करोड़ रुपये की लागत आई है। “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है, इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। अमेरिका की “स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी” की ऊंचाई 93 मीटर है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस (31 अक्टूबर) को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” की आधारशिला नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2013 को रखी थी, उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
*FACEBOOK PAGE==https://www.facebook.com/iamwitheducation/*

*YOUTUBE CHANNEL=https://www.youtube.com/channel/UC53C1MI0ycNGWGuYDeJ31iQ*

*aaj ka video https://youtu.be/xbsaq3eaxuo*

*UNIQUE SOMVANSHI*
*CONTACT🗣📲📞 8851969941

Comments

Popular posts from this blog

Toll Free numbers in India

Here are Toll Free numbers in India .....very very useful...!!!! ☀Airlines Indian Airlines - 1800 180 1407 Jet Airways - 1800 225 522 Spice Jet - 1800 180 3333 Air India - 1800 227 722 Kingfisher -1800 180 0101 ☀Banks ABN AMRO - 1800 112 224 Canara Bank - 1800 446 000 Citibank - 1800 442 265 Corporation Bank - 1800 443 555 Development Credit Bank - 1800 225 769 HDFC Bank - 1800 227 227 ICICI Bank - 1800 333 499 ICICI Bank NRI -1800 224 848 IDBI Bank -1800 116 999 Indian Bank -1800 425 1400 ING Vysya -1800 449 900 Kotak Mahindra Bank - 1800 226 022 Lord Krishna Bank -1800 112 300 Punjab National Bank - 1800 122 222 State Bank of India - 1800 441 955 Syndicate Bank - 1800 446 655 ☀Automobiles Mahindra Scorpio -1800 226 006 Maruti -1800 111 515 Tata Motors - 1800 255 52 Windshield Experts - 1800 113 636 ☀Computers / IT Adrenalin - 1800 444 445 AMD -1800 425 6664 Apple Computers-1800 444 683 Canon -1800 333 366 Cisco Systems- 180...

Delhi Districts Map, Districts of Delhi

There are eleven administrative or revenue districts in Delhi. Each of these district is headed by a District Magistrate (DM) also called Deputy Commissioner (DC), who reports to the Divisional Commissioner of Delhi. These 11 districts are divided into 33 sub-divisions of Delhi, each headed by a Sub-Divisional Magistrate (SDM). Below is the list of 11 districts and 33 sub-divisions of Delhi (with effect from September 2012). All 11 districts of Delhi fall under Delhi division. 1 New Delhi 2 Central Delhi 3 East Delhi 4 North Delhi  5 North East Delhi 6 North West Delhi 7 Shahdara 8 South Delhi 9 South East Delhi 10 South West Delhi  11 West Delhi

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है?

विदेशी शब्द सूची : जानें कौन किस भाषा का शब्द है? अंग्रेज (Angrej) किस भाषा का शब्द है? – डच भाषा अखबार (Akhbar) किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा अचार (Achar) किस भाषा का शब्द है? – पुर्तगाली भाषा अदाल...